Skip to main content

Death of the Joker

मैं मुखौटे में छुपा था..
मुखौटे में ही रह गया..
ना मेरे होने की कोई ख़बर थी,
ना मेरे ना-होने की कोई ख़बर है..
जो जानता था मुझको, उसने किसी को बताया नही..
फ़िर कोई मुझे जानता नही, तो किसी ने मुझे अपनाया नही..
मैं तनहा ही था.. और अब तनहा ही नही-हूँ..
मैं जोकर ही था.. मर कर भी वही हूँ..

दूसरों के चेहरे पर हसी मुझे अब भी भाति है..
कभी कभार हिचकियाँ मुझे भी आती हैं..
देखने जाता हूँ कभी अपने कपडों में किसी और को..
सुनता हूँ लोग कहते हैं "पहले वाला ज़्यादा अच्छा था। "
उनकी यह मायूसी अब भी मुझसे खलती है.
जाता हूँ दौड़ कर स्टेज पर और कुछ नया कर दिखाता हूँ..
अब बिना मुखौटे के भी मुझे कोई देख नही सकता।
मैं पहले भी अनदेखा था ... मर कर भी वही हूँ ।

एक चेहरा मुझे याद है.. अब भी उसे दूर से देखने भर को जाता हूँ..
उसके चेहरे पर हँसी अब भी सबसे खूबसूरत लगती है.
उसका वो बचपन अब भी है, वो शरारत अब भी है..
पता नहीं उसको मैं याद हूँ या नहीं.. पर मेरे जेहन मे वो अब भी है..
शायद वो कभी सोचती होगी कि मैं कहीं हँस रहा हूँगा,
उसे शायद वो कागज़ पर रंगों से बनी मुस्कराहट असली लगती थी..
मेरे खेल की उसकी तारीफ सबसे ज़्यादा कीमती थी।
उसके जाने पर मैं वहीँ टूट कर बिखर गया था..
उस राह पर आज तक किसी का ध्यान मुझ पर नही गया।
उसके इंतज़ार मे हवा से लड़ते-लड़ते वहीँ चिपक गया था,
मैं तब भी वहीँ था.. मर कर भी वहीँ हूँ.

यह सब देख कर अच्छा भी लगता है..
और बुरा भी की भगवान मुझे फ़िर भूल गया है..
वो बना कर भी मुझे भूल गया था,
वो मिटाकर भी भूल गया है..
उससे जो माँगा, मुझे कभी मिला नहीं..
शायद मेरी आवाज़ को उसने भी कभी सुना नही..
स्वर्ग या नर्क कहीं का आज तक कोई फ़ैसला नही है..
मैं तब भी यहीं था.. मर कर भी यहीं हूँ.

०८/ १०/ २००९
बंगलौर

Comments

उसके जाने पर मैं वहीँ टूट कर बिखर गया था..
उस राह पर आज तक किसी का ध्यान मुझ पर नही गया।
उसके इंतज़ार मे हवा से लड़ते-लड़ते वहीँ चिपक गया था,
मैं तब भी वहीँ था.. मर कर भी वहीँ हूँ.

bhaut dard hai..samjh bhi skati hu ye saare ahsaas ..isliye bas yahi kahungi
sachi hasi chehrepe khile dua hai
vishakha said…
par uski jindagi tab bhi tumse hi rangin thi aaj bhi tumse hi rangin hai, par shayad wo rang sab rango ko sametakar SAFED ho chala hai.

Dr Gunjan Tiwari
"Apoorv" said…
"Shayad wo rang ab sab rango ko sametkar safed ho chala hai.. "

Awesome thought Gunjan ji :)

Popular posts from this blog

अटल

डूब रहा था क्षितिज पर सूर्य,  चंद्रमा पटल पर आने में झिझकता, लड़ रहा था योद्धा मृत्यु से,  मन से मुस्कुराता, ना कि तड़पता। जानता था, वो कहीं नहीं जा रहा है।  वो तो वट वृक्ष है जिसकी जड़ें गहरी उतरी है मनों में। वो तो नए पौधों - बेलों को बनाता है, पक्षियों को स्थान देता है, बढ़ते देखता है। तुम्हारे विचारो की अनगिनत जड़ों से जन्मा हूं,  मूल्यों के तने को थामे जीवन चढ़ा हूं, कविताओं की शाखाओं पर झूला हूं, तुम 'अक्षयवट' की छाव में मिट्टी थामे खड़ा हूं । तुम मुझमें अजर हो। तुम  मुझमें  अमर हो। विश्वास के रूप में तुम में मैं अटल हूं, विचार के रूप में मुझमें तुम अटल हो। बेंगलुरू १६/०८/२०१८

सूरज का बचपना

अजब बचपना है सूरज का, सुबह सुबह उठकर जिद करने लगता है ! पूरे मोहल्ले को जगा देता है..  किसी आम तोड़ने के लिए चढ़ते बच्चे की तरह जैसे, तने पर धीरे और फिर पहली शाख मिलते ही सरपट ऊपर चढ़ जाता है. फिर पेट भर कर धीरे-धीरे नीचे उतर कर चुपके से ओझल हो जाता है.. दिन भर बहुत हुडदंग मचाता है ये. और फिर शाम ढलते, जब माँ थाली में चाँद परोसकर देती है, खा पी कर रात की रजाई में सिकुड़कर सो जाता है..  तब कहीं ज़मीनी मोहल्ले वाले चैन से सो पाते हैं.  अजब बचपना है सूरज का.... February 5, 2012

अभिव्यक्ति

जब मन के  महासागर में तूफ़ान सा मच उठता है, मानो देव-दानव सागर मंथन कर रहे हों..  कितना कुछ आता है सतह पर यूँही, लेकिन न उसकी आकृति समझ आती है, न प्रकृति ।  कभी-कभी विष भी निकलता है, राग, द्वेष, पीड़ा, कुंठा का  और स्वयं शिव बनकर पीना पड़ता है ।  मनसागर के मंथन में डूब जाता है सब कुछ, अहम भी... स्वयं भी .. जब लील लेता है ये सागर अपने आप में..    और डूबकर छटपटाहट समाप्त होती है,  तब अमृत निकलता है ...  और मिलती है.. अभिव्यक्ति  बैंगलुरु  १५ - फरवरी - २०१६