Skip to main content

जोकर

मैं एक जोकर हूँ।
कब ख़ुद के लिए हँसा था, ये याद नही,
पर दूसरो के लिए हर पल मैं हँसता हूँ..
दिलों मे तो जगह नही मिलती,
पर मैं लोगो के छोटे से वक्त मे बसता हूँ..

ना मेरा कोई दिल है, ना दिल की बात है।
ना मुझे कोई आस है, ना मेरी कोई फरियाद है॥
शक्लों को पसंद करने वाली दुनिया मे
नही मेरी कोई औकात है..
हाँ बिना शक्ल का.. हँसते मुखौटे के पीछे छुपा
मैं एक जोकर हूँ॥

जब इंसानों ने ठुकराया तो कुदरत को दोस्त बनाया,
जब कुदरत ने भी ठुकराया तो हँसी को दोस्त बनाया।
अपनी छोटी सी खुशी मे और अपने ग़मों पर भी मैं हँसता हूँ..
देखने वालो को मैं हमेशा ही खुश दिखता हूँ।
हँसते होठो के बीच मेरे दर्द पर भीगी आँखे ढूंढ़ता हूँ..
मैं एक जोकर हूँ॥

वक्त की बंदिशों मे सब मेरे साथ हँसते रहते हैं,
उस वक्त के बाद सिर्फ़ सन्नाटे ही मुझसे कुछ कहते हैं।
जब कोई देखता, मैं सिर्फ़ हँसता होता था,
कोई नहीं जानता कि सबसे छुपकर मैं कितना रोता था.
भगवान भी पत्थरो में छुपकर मुस्कुरा कर मुझे अनसुना कर देता है।
मैं... एक जोकर हूँ।
२७-०१-२००९
(बंगलौर)

Comments

jokar......hmmmmmmmmmm

kahi dard hai shayd
jo hasne ko majboor karta hai
har pal insaan has kar
is dard ko door karta hai

is khyaal se prerit kavita lagi

Popular posts from this blog

अटल

डूब रहा था क्षितिज पर सूर्य,  चंद्रमा पटल पर आने में झिझकता, लड़ रहा था योद्धा मृत्यु से,  मन से मुस्कुराता, ना कि तड़पता। जानता था, वो कहीं नहीं जा रहा है।  वो तो वट वृक्ष है जिसकी जड़ें गहरी उतरी है मनों में। वो तो नए पौधों - बेलों को बनाता है, पक्षियों को स्थान देता है, बढ़ते देखता है। तुम्हारे विचारो की अनगिनत जड़ों से जन्मा हूं,  मूल्यों के तने को थामे जीवन चढ़ा हूं, कविताओं की शाखाओं पर झूला हूं, तुम 'अक्षयवट' की छाव में मिट्टी थामे खड़ा हूं । तुम मुझमें अजर हो। तुम  मुझमें  अमर हो। विश्वास के रूप में तुम में मैं अटल हूं, विचार के रूप में मुझमें तुम अटल हो। बेंगलुरू १६/०८/२०१८

सूरज का बचपना

अजब बचपना है सूरज का, सुबह सुबह उठकर जिद करने लगता है ! पूरे मोहल्ले को जगा देता है..  किसी आम तोड़ने के लिए चढ़ते बच्चे की तरह जैसे, तने पर धीरे और फिर पहली शाख मिलते ही सरपट ऊपर चढ़ जाता है. फिर पेट भर कर धीरे-धीरे नीचे उतर कर चुपके से ओझल हो जाता है.. दिन भर बहुत हुडदंग मचाता है ये. और फिर शाम ढलते, जब माँ थाली में चाँद परोसकर देती है, खा पी कर रात की रजाई में सिकुड़कर सो जाता है..  तब कहीं ज़मीनी मोहल्ले वाले चैन से सो पाते हैं.  अजब बचपना है सूरज का.... February 5, 2012

अभिव्यक्ति

जब मन के  महासागर में तूफ़ान सा मच उठता है, मानो देव-दानव सागर मंथन कर रहे हों..  कितना कुछ आता है सतह पर यूँही, लेकिन न उसकी आकृति समझ आती है, न प्रकृति ।  कभी-कभी विष भी निकलता है, राग, द्वेष, पीड़ा, कुंठा का  और स्वयं शिव बनकर पीना पड़ता है ।  मनसागर के मंथन में डूब जाता है सब कुछ, अहम भी... स्वयं भी .. जब लील लेता है ये सागर अपने आप में..    और डूबकर छटपटाहट समाप्त होती है,  तब अमृत निकलता है ...  और मिलती है.. अभिव्यक्ति  बैंगलुरु  १५ - फरवरी - २०१६