Skip to main content

फ्रेंडशिप डे (इवेनिंग)

आसमां लाल सा है,
और सूरज अब तक डूबा नही है ।
ठंडी हवा चल रही है ,
और खम्बों पर लगी बत्तिया माहौल खुशनुमा कर रही है ।
टहलते हुए दोस्तों की टोलियाँ बहुत खुश नज़र आती है ।
पर मैं अकेला उदास खड़ा हूँ ।

सामने बैठे बच्चे मासूमियत से मुस्कुरा रहे हैं ।
उनके होठो पर बैठी मुस्कराहट से तुम्हारी याद आई ।
कहीं तुमने ही तो उस हसीं मे दोस्ती का तोहफा नही भेजा ?
सुना है आजकल तुमने कोई नया हुनर सीखा है॥
उस हसी से तुम्हारी खुशी का एहसास तो हो गया मुझको ,
पर मैं अब भी अकेला उदास खड़ा हूँ ।

जब तुम्हारी याद बर्दाश्त न हुई
तो घुस चला एक किताबो की दूकान मे ।
कुछ किताबो पर नज़र गई जो हमने कभी साथ पढ़ी थी ,
और मेरे होठो पे हसी के साथ आखो से एक आंसू छलक गया।
निकला वहां से बाहर और सड़क की भीड़ मे खो गया
जब रुका और पलट कर देखा तो पाया..
मैं अब भी अकेला उदास खड़ा हु ।


०४-०८-०८
(फ्रेंडशिप डे की शाम)

Comments

कहीं तुमने ही तो उस हसीं मे दोस्ती का तोहफा नही भेजा ?
सुना है आजकल तुमने कोई नया हुनर सीखा है॥
उस हसी से तुम्हारी खुशी का एहसास तो हो गया मुझको ,


ahsaas aur bas ahsaas se bhari sari poems
kya bat hai koi mila jo ahsaas ko jeeta hai in rachnao mein

achi hai ye lines

Popular posts from this blog

अटल

डूब रहा था क्षितिज पर सूर्य,  चंद्रमा पटल पर आने में झिझकता, लड़ रहा था योद्धा मृत्यु से,  मन से मुस्कुराता, ना कि तड़पता। जानता था, वो कहीं नहीं जा रहा है।  वो तो वट वृक्ष है जिसकी जड़ें गहरी उतरी है मनों में। वो तो नए पौधों - बेलों को बनाता है, पक्षियों को स्थान देता है, बढ़ते देखता है। तुम्हारे विचारो की अनगिनत जड़ों से जन्मा हूं,  मूल्यों के तने को थामे जीवन चढ़ा हूं, कविताओं की शाखाओं पर झूला हूं, तुम 'अक्षयवट' की छाव में मिट्टी थामे खड़ा हूं । तुम मुझमें अजर हो। तुम  मुझमें  अमर हो। विश्वास के रूप में तुम में मैं अटल हूं, विचार के रूप में मुझमें तुम अटल हो। बेंगलुरू १६/०८/२०१८

सूरज का बचपना

अजब बचपना है सूरज का, सुबह सुबह उठकर जिद करने लगता है ! पूरे मोहल्ले को जगा देता है..  किसी आम तोड़ने के लिए चढ़ते बच्चे की तरह जैसे, तने पर धीरे और फिर पहली शाख मिलते ही सरपट ऊपर चढ़ जाता है. फिर पेट भर कर धीरे-धीरे नीचे उतर कर चुपके से ओझल हो जाता है.. दिन भर बहुत हुडदंग मचाता है ये. और फिर शाम ढलते, जब माँ थाली में चाँद परोसकर देती है, खा पी कर रात की रजाई में सिकुड़कर सो जाता है..  तब कहीं ज़मीनी मोहल्ले वाले चैन से सो पाते हैं.  अजब बचपना है सूरज का.... February 5, 2012

अभिव्यक्ति

जब मन के  महासागर में तूफ़ान सा मच उठता है, मानो देव-दानव सागर मंथन कर रहे हों..  कितना कुछ आता है सतह पर यूँही, लेकिन न उसकी आकृति समझ आती है, न प्रकृति ।  कभी-कभी विष भी निकलता है, राग, द्वेष, पीड़ा, कुंठा का  और स्वयं शिव बनकर पीना पड़ता है ।  मनसागर के मंथन में डूब जाता है सब कुछ, अहम भी... स्वयं भी .. जब लील लेता है ये सागर अपने आप में..    और डूबकर छटपटाहट समाप्त होती है,  तब अमृत निकलता है ...  और मिलती है.. अभिव्यक्ति  बैंगलुरु  १५ - फरवरी - २०१६